फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: औषधीय पौधों से सजी वाटिकाएं बनेंगी संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर बाजार समेत जिले के अन्य जगहों पर स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में औषधीय गुणों से भरे दर्जनों पौधे अब अपनी उपयोगिता के लिए तैयार होने लगे हैं। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के अनुसार इन पौधों के जरिये जहां आसपास के मरीजों को इनकी महत्ता बताई जा रही है, वहीं पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद यह पौधे मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देश पर जिले के 11 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में हेल्थ वेलनेस स्थापित करवाया गया और यहां औषधि वाटिका तैयार करने का निर्देश दिया गया। जिले के नगर बाजार, पोखरा बाजार, ओझागंज, विक्रमजोत, मुंडेरवा, सुभई, मुसहा, सिसवा बाजार, शंकरपुर, महराजगंज व भदावल स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर योग प्रशिक्षकों की तैनाती कर औषधि वाटिकाएं स्थापित करवाई गई हैं। यह वाटिकाएं अपने पूर्ण अस्तित्व में आकर मरीजों के लिए उपयोगी साबित होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें