वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के मनौरी चौराहे पर स्थित फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी उपेंद्र शर्मा और उपनिरीक्षक गामा यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी सुलह हो गई है।