फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौर थाने के हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
मृतक अरूण कुमार मिश्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गौर(बस्ती)। थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अरून कुमार मिश्र (52) रविवार को सुबह थाना परिसर में स्थित अपने कमरे में मौजूद थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जानकारी होने पर साथी पुलिसकर्मी दौड़कर कमरे में पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए उन्हें पहले गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्र बहराइच जनपद के ग्राम मिघनगरा, थाना विशेश्वरगंज के रहने वाले थे। अगस्त 2025 में उनकी तैनाती गौर थाने पर हुई थी। वह 1994 बैच के सिपाही में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत पहले से खराब चल रही थी। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें