बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरहरपुर के कोटेदार संजय कुमार ने गांव के एक व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा लगातार मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना दुबौलिया में शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत नरहरपुर, भटपुरवा, देवकीजोत के वर्तमान कोटेदार संजय कुमार का आरोप है कि गांव निवासी दबंग व्यक्ति लगातार उनके विरुद्ध शिकायतें कराकर दबाव बनाता है और राशन वितरण में हस्तक्षेप करता है। संवाद