मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर केक काटकर सांसद नीरज शेखर को खिलाते सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव।
समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महामंत्री गौतम यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। सपा से बस्ती सदर के प्रत्याशी उमाशंकर पटवा ने मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना की कहा कि युवा मुख्यमंत्री से प्रदेश की उम्मीद और हैं। उन्होंने जिस प्रकार से प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है उससे तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को उपलब्धियों की अनेक सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुन: इसी पद से प्रदेश को दिशा देंगे। इस अवसर पर अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिव्लू’ अमरनाथ जायसवाल, अमित जायसवाल, सचिन श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, अमित सेन, इमरान खान, सोमनाथ यादव, संजय गुप्ता, विशाल यादव, शैलेष यादव, अन्नू यादव, शम्भू यादव, सुभाष यादव, अनेक नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।