फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिटाई के भय से गांवों में नहीं आ रहे फेरी वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। आजकल गांव में संदिग्धों की लगातार पिटाई से माहौल बिगड़ा हुआ है। इस वजह से दिन भर फेरी लगाकर मांगने वाली प्रजाति गांवों में डर की वजह से नहीं पहुंच रही है। फेरी वाले भिखारियों ने पिटाई के भय से गांवों में आना छोड़ दिया है।उनका कहना है कि चोरी की अफवाह फैलने के बाद गांव में पहुंचने के बाद लोग संदिग्ध नजर से देख रहे हैं। भींख भी नहीं मिल रहा है पिटाई का भी भय बना हुआ है। जिससे पेट पालना मुश्किल हो गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में एक महीने से ड्रोन उड़ने और चोरों के आने से ग्रामीणों में दहशत है। सुबह से लेकर पूरी रात चोर आने की अफवाहें चल रही है। क्षेत्र में गैर जनपद और प्रांतों के फेरी वाले उपयोगी सामानों की बिक्री करने के लिए गांव- गांव आते रहते हैं। वहीं घुमंतू समुदाय के भिखारी भी गांव-गांव जाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। लेकिन, एक महीने से ग्रामीण क्षेत्र में फेरी लगाने वाले यह लोग गांवों में घुसने से कतराने लगे हैं। क्षेत्र के विजयपाल सिंह, दिलीप सिंह,अरुण मौर्या, महेश प्रजापति, विनोद सिंह, सिनोद ने बताया कि आशंका है कि फेरी वाले और भिखारी बनकर चोर गांवों में पहले रेकी करते हैं। इसके बाद रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।अगर इन पर लगाम नही लगाया गया तो चोरी की घटना को नहीं रोक मिलेगा। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और चोरों पर नजर रखें हुए हैं। ग्रामीण को भी यदि कोई संदिग्ध नजर आता है तो पुलिस को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें