कन्याओं की पूजा कर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महानवमी पर ग्रामीण इलाकों में हवन के साथ कन्याओं की पूजा हुई। प्रमुख मंदिरों से लेकर घरों में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धदात्री की आराधना की। सोमवार को देवी मंदिरों व दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नौवें दिन माता सिद्धदात्री की पूजा कर मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
गौर क्षेत्र के इटवा समय माता परिसर में स्थापित पंडाल में हवन कर कन्याओं की पूजा की गई। पं. रामकरन तिवारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने हवन में हिस्सा लिया। इस मौके पर अधिवक्ता विनय पाठक, राघवेंद्र पाठक, जितेंद्र द्विवेदी, आदित्य, शिवम, शुभम, विनीत, रोहित आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत क्षेत्र में छावनी, अमोढ़ा, पचवस, नेतवर पट्टी, बाघानाला, फूलडीह, बस्थनवां, बछईपुर, नियामतपुर, रानीपुर बस्थनवां दुर्गा पूजा पंडालों में हवन में आहुति दी गई।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सहित देईसाड़, पक्का बाजार, डेल्हा पार, बानपुर, बेहिल नाथ, मथौली आदि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन करने पहुंचे। नगर प्रतिनिधि के अनुसार, पोखरा बाजार, पोखरनी, बिरऊपुर, बेलाड़ी, गोटवा, मीतनजोत, बभनियाओ, महरीपुर, देवापार, पिपरा गौतम, खजुरिया मिश्र, अक्सड़ा आदि जगहों पर देवी की आराधना की गई। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सुरैला-परशुरामपुर में स्थित पंडाल में हवन-पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। इस मौके पर जग्गू पाठक, रवि प्रताप सिंह, योगेश पाठक, आशीष सिंह, चंद्र भूषण, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
...
गायत्री शक्तिपीठ परिसर हुई सामूहिक पूर्णाहुति हवन
गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञशाला में महानवमी पर सामूहिक पूर्णाहुति हवन हुई। वरिष्ठ परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्र का पर्व आत्म परिष्कार का है। इस पर्व पर हमें अपने आंतरिक एवं वाह्य दोष दुर्गुणों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर जगदंबिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, केके पांडेय, कपिल देव, श्याम पांडेय, हरिशंकर, विशाल मौजूद रहे।
...
माता के जागरण में रातभर झूमते रहे श्रद्धालु
बस्ती। श्रीराम जागरण सेवा समिति मुस्तफाबाद की ओर से पुरैना चौराहे पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में देवी जागरण कराया गया। अयोध्या धाम से पधारे कलाकारों ने जागरण में एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर भक्तिमय माहौल बनाया। गायिका दीपा देवी ने गाइये गणपति जगबंधन, सत्यम शिवम सुंदरम, मंदिर अब बनने लगा है, भगवा अब चढ़ने लगा है, सहित तमाम गीतों की प्रस्तुति दिया। गायक धनई शर्मा ने मां शेरा वाली तेरा शेर आ गया, झूठी दुनिया से मन को हटा ले मैया के शरणे में मन को लगा ले गीत गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष राजपाल मद्धेशिया ने बताया कि 23 सालों का मां जगत जननी का पंडाल सजाया जा रहा है। मौके पर अविनाश शुक्ला, शिवकुमार प्रजापति, प्रदीप पासवान, गुड्डू सोनी, हरि प्रकाश चौधरी, राधेश्याम, स्वामीनाथ सोनी, राहुल शर्मा, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।