फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां अंबे के दरबार से सज गया शहर... शेरावालिए का गूंज रहा जयकारा

Tue, 24 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भूअर निरंजन पुर में स्थापित दुर्गा पंडाल में लोगो की भीड़।
विज्ञापन
- सच्चे दरबार की ओर बढ़ते जा रहे कदम, खप्पर वाली मैया दे रहीं दर्शन
विज्ञापन

- सड़कों पर चलने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्णिमा तक होगा पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर मां अंबे के दरबार से सज गया है। हर ओर कुंज की गलियन सा सजावट है। हरा, बैगनी, लाल, नीले, पीले रंगों की रोशनी में शहर नहाया हुआ है। शाम ढलते ही रौनक बढ़ जा रही है। सच्चे दरबार की ओर कदम अपने आप बढ़ रहे हैं। भव्य, आकर्षक पंडालों में एक से बढ़कर एक देवी प्रतिमाओं का स्वरूप देखते बन रहा है।
शहर मेंं यहां- वहां, जहां- तहां हर ओर मां दुर्गा के पंडाल सजे हुए हैं। शाम ढलते ही शेरावालिए के जयकारों की गगनभेदी गूंज में बाजार, दुकान जैसी शहरी हलचल गुम हो जा रही है। शारदीय नवरात्र अष्टमी से पूर्णिमा तक मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा समारोह की महिमा भी सुदूर गांवों तक फैली हुई है। हर ओर से लोग शहर की ओर रुख कर रहे हैं। यहां एक-एक कर सभी सच्चे दरबार में पहुंचकर अटूट श्रद्धा के साथ हाजिरी लग रही है।
विज्ञापन

शाम ढलने के बाद सभी को पैदल चलना पड़ रहा है। न कोई अमीर न कोई गरीब, सभी देवी भक्त के रूप में एक साथ आगे बढ़ रहे है। यह दृश्य एक जगह की नहीं है, अस्पताल चौराहा, पांडेय बाजार, रेलवे स्टेशन, कंपनीबाग, बड़ेवन, कटरा, भूअर जिधर से भी आएंगे मां भगवती के आवरण से शहर ढका हुआ मिल रहा है। कहीं ऊंची नीची पहाड़ों की आकृति में मां वैष्णो का स्वरूप लुभा रहा है तो कहीं छप्पर फाड़कर कृपा बरसाने वाली खप्पर वाली मैया का दर्शन हो रहा है।
गगनचुंबी पंडालों में माटी के पुतले पर महिषासुर मर्दिनी, रक्तबीज, चंडमुंड संहारक का उकेरा गया चित्रण किसी सजीव मंचन से कम नहीं है। तभी तो एक छोर से श्रद्धालु प्रवेश कर रहे हैं और दूसरे छोर तक पैदल ही पहुंच जा रहे हैं। पांच से आठ किमी की लंबी दूरी कब तय हो जा रही है श्रद्धालुओं को पता ही नहीं चल रहा है। यहां जगत जननी की पूजा-अर्चना का सिलसिला पूरी रात जारी है।
...

...
झिलमिल रोशनी की हो रही बरसात
समूचे शहर में झिलमिल रोशनी की बरसात पूरी रात हो रही है। सभी मार्गों पर सजे-धजे दुर्गा पंडाल के दोनों तरफ दूर तक प्रकाश की जगमगाहट है। प्रकाश व्यवस्था इतनी दुरुस्त है कि मानों काली रात भी मां शेरावाली के अभिनंदन में उजाला लेकर आई हो। पूरी रात जगमग रोशनी के बीच श्रद्धालु दिन के उजाले की तरह चहलकदमी कर रहे हैं।
...
नवरात्रि नवमी में हुआ हवन- पूजन, देवी मंदिरों में जुटी भीड़
शारदीय नवरात्र नवमी के दिन सोमवार मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना हुुई। नवरात्र व्रतधारियों ने मां भगवती को साक्षी मानकर हवन-पूजन किया। सुबह से यह सिलसिला शुरू हुआ तो दिन में तीन बजे तक थमने का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

घरों में कलश स्थल पर अग्नि प्रज्ज्वलित कर विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच अधिष्ठात्री देवी के प्रिय वस्तु लाल वस्त्र, धूप, कपूर, अक्षत, पुष्प, नारियल, पान का पत्ता, अनार आदि की सच्चे मन आहूति दी गई। हर कोई देवी से क्षमा याचना कर अपनी श्रद्धा सबूरी उनके श्री चरणों में अर्पित की। इस दौरान सुख, समृद्धि की कामना की गई। शहर के रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित मां काली मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम मां काली मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली शक्ति पीठ, गायत्री शक्ति पीठ में दिन भर हवन कराने वालों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यहां पुरोहितों ने देवी भक्तों से सामूहिक रूप से हवन कराया। जिससे चौतरफा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें