चंदौली में आयोजित दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बस्ती के विजेता खिलाड़ी।
हर्रैया। चंदौली जनपद के दीनदयाल उपाध्याय नगर में आयोजित दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बस्ती से पहुंची एलडी मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी हर्रैया के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य सहित पांच पदक अपनी झोली में किया। खिलाड़ियों ने जनपद का गौरव बढ़ाया।
प्रशिक्षक एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ बस्ती के महासचिव करुणेश मणि पाठक ने बताया कि चंदौली जिले में 13 से 14 दिसंबर तक आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 15 जिलों के करीब तीन सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में अपने भारवर्ग में हर्रैया (बस्ती) अमित चंद्र मौर्या ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग में परिधि गौतम ने रजत पदक जीता।
रोशनी चौहान, अंशुमान पांडेय व आलोक मौर्या ने अलग अलग वर्गों में कांस्य पदक हासिल किया। कराटे एसोसिएशन ऑफ बस्ती के अध्यक्ष अजीत पांडेय (सोनू), अर्जुन पंडित, कविता त्रिपाठी, मुन्ना दुबे, अशोक शुक्ला, विनय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।