फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऊर्जा मंत्री से मिले हर्रैया विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्याओं एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था और विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे।
विज्ञापन

विधायक ने विक्रमजोत एवं मखौड़ा पावर हाउस में संबंधित ठेकेदारों की लापरवाही के कारण उत्पन्न हो रही बिजली समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए इनके स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने हर्रैया से 33 केवी परसरामपुर पावर हाउस के बाईफरकेशन कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। विक्रमजोत फीडर पर नए 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें