व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई की ओर से अस्पताल चौराहा स्थित एक मैरिज लान में युवा व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश आर्या ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालात बदल चुके हैं, गुंडा टैक्स लेने की अब किसी की हैसियत नहीं रही। ऐसे में अब व्यापारी पूरी तरह तनाव मुक्त होकर व्यवसाय करें।
उन्होंने युवा व्यापारियों से अपील की कि वह अपने हित को लेकर संवेदनशील रहें। व्यवसायी पवन कसौधन ने कहा कि संगठन व्यवसायियों के साथ हमेशा खड़ा है। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा यह समय व्यवसायियों के लिए मुफीद है। कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई के महामंत्री ऋषभ गुप्ता ने किया। जिला अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजय द्विवेदी, डब्बू श्रीवास्तव, विकास अग्रवाल, एहसानुल्लाह कैफ, मुजीब, सूर्य कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र चौरसिया, अनूप अरोड़ा, विकास गुप्ता, अरविंद विश्वकर्मा, अशोक निगम आदि मौजूद रहे।