फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु

Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुआनो नदी के मनवर संगम तट पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से कुआनो नदी के मनवर संगम तट पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार से हुआ। इससे पहले यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई।
आचार्य वीरेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम चार दिन तक चलेगा। प्रथम दिवस पर नारी जागरण गोष्ठी व प्रज्ञा पुराण कथा, दूसरे दिन गायत्री महायज्ञ व संस्कार युवा गोष्ठी, पवन प्रज्ञा पुराण कथा, तीसरे दिन अभिभावक कृषक गोष्ठी, पवन प्रज्ञा पुराण कथा व दीप महायज्ञ और चौथे दिन गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, मिलन व विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार कसौधन, विनय कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार बबलू, सुनील सोनी, अनूप गौड़, भैरों नाथ यादव, जेएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बस्ती। सदर क्षेत्र के ओसापुर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अंतिम दिन सोमवार को पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राम दिन शर्मा, दिलीप शर्मा, राजेश यादव, संजय राजभर, राजेश राजभर, विजय शर्मा, संतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

...
प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो मनुष्य होंगे स्वस्थ्य
बस्ती। नगर पंचायत बभनान के नारायण वाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को पं. चतुर नारायण पाराशर महाराज ने गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा बृजवासियों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करवाते हैं। इसका अभिप्राय है कि श्रीकृष्णा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दे रहे हैं। यदि प्रकृति सुरक्षित नहीं रहेगी तो पर्यावरण प्रदूषण होगा, जो समाज के लिए खतरनाक है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मलानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें