महिला थाना पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, कटरा स्थित न्यू प्रहलाद कॉलोनी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के एक मामले में महिला थाना पुलिस ने आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा स्थित न्यू प्रहलाद काॅलोनी निवासी यासमीन खातून पुत्री अब्दुल रहीम ने तहरीर दी।
जिसमें बताया कि उसकी शादी अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के टांडा मुसहा निवासी मोहम्मद आशिफ के साथ हुई थी। उसके पति व ससुराल के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसे न दे पाने की वजह से वह लोग उत्पीड़न करने लगे। जिसके कारण वह अपने पिता के पास चली आई। मामला महिला थाना में पहुंचा। पुलिस ने पति मोहम्मद आशिफ, ससुर मोहम्मद हनीफ, सास साजिदा खातून, जेठ आबिद अली, मोहम्मद आरिफ, देवर मोहम्मद राशिद, ननद मुन्नी और यासमीन पुत्री मोहम्मद हनीफ पर केस दर्ज किया है।