फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हनुमानगंज के पहलवान ने गोरखपुर के छोटू को दी पटकनी

Mon, 14 Oct 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा के प्रांगण में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें सबसे रोमांचकारी कुश्ती हनुमानगंज के भयंकर पहलवान और गोरखपुर के छोटू के बीच हुई। छह मिनट की इस कुश्ती में तीन मिनट में ही पहलवान भयंकर ने धोबीपाट दांव लगाकर छोटू को चित कर दिया। इसके अलावा गोपालगंज के राम इकबाल और देवरिया लछिया के सुरेंद्र सिंह, पकहा के मदन और हनुमानगंज के मनीष, कौलाचक के अमन व पकहा के अंगूरा, गोरखपुर के इंद्रजीत व देवरिया स्टेडियम के विराट, सिवान के दीपक व देवरिया के अफजाल सहित एक दर्जन कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, जिला महामंत्री रवींद्र किशोर कौशल, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, सभासद विजय बहादुर, रफीक अंसारी, विवेक कुशवाहा ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी मुंशी कुशवाहा पहलवान रहे। उद्घोषक पूर्व प्रधान नसीर अहमद रहे। इस दौरान काशी पहलवान, शिवशंकर यादव, पूर्व प्रधान रामकृपाल राव, मुन्नू बाबू, धीरेंद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, रामाश्रय गुप्ता, दुष्यंत राव, दिवाकर राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें