छावनी। क्षेत्र के हनुमान मंदिर देवकली बाबू में हनुमान जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। मनीरामदास छावनी अयोध्या के महंत मनमोहनदास के नेतृत्व में अखंड रामचरित मानस पाठ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
महंत मनमोहन दास ने कहा कि भगवान श्रीराम का कार्य संवारने वाले हनुमान जी की पूजा करने से मनुष्य को कभी संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। हनुमान जी ही ऐसे देवता हैं जो सतयुग से आज तक अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इसीलिए उनको गुणों का भंडार कहा जाता है। भगवान के प्रति जो उनका सेवाभाव रहा यदि व्यक्ति उसका कुछ भी अंश अपने अंदर उतार ले तो वह आदर्श मानव बन जाएगा।
इस मौके पर महंत उर्मिल दास, अनुराग दास, चंदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी श्रीकांत मिश्र, राजमणि सिंह, राघवेंद्र सिंह, मंगरु प्रसाद कसौधन सहित बड़ी संख्या में साधु संत व श्रद्धालु उपस्थित थे। संवाद