बस्ती। सक्सेरिया इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हस्तशिल्पी मेला में चहल- पहल बढ़ी रही। स्थानीय स्तर से लेकर बाहर तक के कारोबारी यहां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। आम लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग विभाग के तत्वावधान में हस्तशिल्पी प्रदर्शनी लगवाई गई है। इसमें अचार, मुरब्बा, आयुर्वेदिक औषधि से लेकर काष्ठ शिल्पी, बेत के कुर्सी, डाइनिंग टेबल, हाथ के बने ट्रे, किचेन शेट आदि उत्पादों की भरमार है। हैंडलूम कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मेले में पहुंच रहे लोग कारोबारियों से मोलभाव कर इन उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं। शहर के रौता चौराहा निवासी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने काष्ठ शिल्पी की वस्तुओं की खरीदारी की है। घरों में सजाने के लिए लकड़ी के डिजाइनयुक्त मछली, एवं अन्य आकृतियों के सामान खूब पसंद आ रहे हैं। कारोबारी भी बिक्री देखकर उत्साहित है। संवाद