फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, 1.60 लाख बच्चे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गईं है। पहले दिन प्रथम पॉली में कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों ने गणित और कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जिले के 2071 परिषदीय विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में एक लाख 60 हजार बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 1436 प्राथमिक, 334 उच्च प्राथमिक, 301 कंपोजिट विद्यालय और 13 जूनियर स्तर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले शिक्षकों की उपस्थिति में प्रश्नपत्रों के सील पैकेट खोले गए। इसके बाद विद्यार्थियों को रोल नंबर के अनुसार व्यवस्थित बैठाकर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विषय से इतर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पॉली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक हुई। 30 अंकों के प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें