फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएम के आने पर बनी थी आधी सड़क... शेष छोड़ दिया बदहाल

Fri, 19 Jan 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क की दशा दयनीय, राह चलना दूभर
विज्ञापन

पटरियों पर अतिक्रमण, सड़क तक हो रही पार्किंग, यहां मुश्किल भरा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन मार्ग पर अतिक्रमण और जर्जर सड़क के चलते सफर सुहावना नहीं रह गया है। सड़क की पटरियों पर कब्जे हैं। जहां कब्जे नहीं वहां सड़क टूटकर ऊबड़-खाबड़ हो गई है। गड्ढों की भरमार है। अक्तूबर 2023 में मुख्यमंत्री आए थे तो रातोंरात आधी सड़क बना दी गई थी। इसके बाद आधा बदहाल छोड़ दिया गया।
दक्षिण-दरवाजा से रेलवे स्टेशन का सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़क की दोनों पटेरियों पर अतिक्रमण का बोलबाला है। रही-सही कसर जर्जर सड़क पूरी कर दे रही है। राह चलते लोग हिचकोले खा रहे हैं। इधर-उधर कट मारने पर अतिक्रमण सामने हैं। नगर पालिका के अधीन यह सड़क पांच साल से बदहाल है। इसकी मरम्मत के लिए नगर पालिका के पास धन नहीं है। कदम-कदम पर गड्ढे हैं। जहां गड्ढे नहीं हैं, वहां की गिट्टियां उखड़ गई हैं। दुर्घटना आए दिन हो रही है। जबकि इस सड़क पर प्रतिदिन अनुमानित दस हजार वाहनों का आना-जाना हो रहा है।
विज्ञापन

...
देखिए, यहां पर हुआ है अतिक्रमण
दक्षिण दरवाजा मुख्य चौराहे पर रेलवे स्टेशन रोड की दोनों पटरियों पर कब्जा हो गया है। एक तरफ कबाड़ एवं ऑटोमोबाइल्स की दुकानदारों ने सामान रखकर और गाड़ी खड़ी कर कब्जा कर रखा है। वहीं, सड़क के किनारे एक साइड की पटरी पर मछली मंडी लगती है। दूसरी तरफ अन्य दुकानों के सामान सड़क तक सजाए जा रहे हैं। यहां से आगे बढ़ने पर पंकज टाकीज तक दोनों तरफ की पटरियों पर ठेले खड़ाकर और टीन शेड डालकर कब्जा किया गया है। रेलवे स्टेशन गेट के पास भी रेहड़ी कारोबारियों का सड़क तक कब्जा है। इससे सात मीटर चौड़ी सड़क सिकुड़कर चार मीटर रह गई है।
...
अक्तूबर में बनी थी आधी सड़क
इस मार्ग पर स्थित एक होटल परिसर में आर्य समाज नई बाजार के स्थापना दिवस के कार्यक्रम अक्तूबर 2023 में मुख्यमंत्री का आना हुआ था। इसलिए दक्षिण दरवाजा से संबंधित होटल के सामने तक लगभग 500 मीटर सड़क रातोंरात हॉट मिक्स प्लांट से बनाकर नई कर दी गई। नगर पालिका ने धन का इंतजाम किया और सड़क बनाने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी ने निभाया। उम्मीद थी कि आगे भी रेलवे स्टेशन गेट तक यह सड़क बन जाएगी। मगर, सीएम के जाने के बाद जिम्मेदार भूल गए।
..
सड़क तक हो रही पार्किंग
इस मार्ग पर आधा दर्जन होटल और मैरिज हॉल हैं। अधिकतर के पास पार्किंग नहीं है। लगन के सीजन में होटल के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। इससे शाम ढलने के बाद यह सिकुड़कर आधे से भी कम हो जा रही है। जर्जर सड़क पर चलने के दौरान अतिक्रमण और गड्ढों में उलझकर आम राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

...
कोट
रेलवे स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। होटल और मैरिज हाॅल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क पर अपशिष्ट न फेंके और न ही पार्किंग कराएं। 22 जनवरी के बाद अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
-गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें