फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जंपर टूटने से आधे शहर की बिजली गुल, गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। बुधवार की देर शाम जंपर टूट जाने से शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छा गया और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

बिजली बाधित होने से पुरानी बस्ती क्षेत्र के हंडिया, पांडे बाजार, स्टेशन रोड, मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा, पचपेरिया और मड़वा नगर समेत कई मोहल्ले प्रभावित रहे। रात करीब 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। देर रात में करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लो वोल्टेज की समस्या सामने आ गई है। लोग पूरी रात किसी तरह से इस गर्मी में बिताए। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे आपूर्ति सही हुई तो लोगों को राहत मिली।
अवर अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि जंपर टूट जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। खराबी का पता लगाने और उसे ठीक करने के लिए बिजली निगम की टीम लगातार पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में जुटी थी। सुबह के समय आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें