फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनचर्या बिगड़ने से बाल भी हो रहे सफेद

Thu, 21 Mar 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कम उम्र में झड़ रहे बाल, युवा परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अनियमित दिनचर्या और तनाव के कारण युवाओं के सिर के बाल सफेद होकर झड़ रहे हैं। इस समस्या से परेशान करीब 10 से 12 युवा रोज जिला अस्पताल में उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। निजी चिकित्सकों से भी युवा बाल झड़ने की समस्या का इलाज करा रहे हैं। तनाव के चलते त्वचा भी प्रभावित होती है।
चिकित्सकों का कहना है कि बेहतर खानपान और दिनचर्या में सुधार कर काफी हद तक समस्या से निजात पाया जा सकता है। कम उम्र में सिर के बाल झड़ने की समस्या से युवकों के साथ-साथ युवतियां भी जूझ रही हैं। बच्चों में भी यह समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध ने बताया कि पुरुषों में गंजापन जेनेटिक और हार्मोंस में गड़बड़ी के कारण होती है। हार्मोंस बालों के रोमों को सिकोड़ता है। इससे बाल पतले हो जाते हैं। बाद में कमजोर होकर झड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बालों का झड़ना लाइलाज बीमारी नहीं है। खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखकर इसका हल निकाला जा सकता है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। मुख्य कारण तनाव माना जाता है। इसके अलावा शरीर में आयरन, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों की कमी, थायराइड, अशुद्ध खानपान, नींद में कमी भी कारण होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें