फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज चमक के साथ पड़े ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
गरज चमक के साथ पड़े ओले
विज्ञापन

किसानों को सता रही गेहूं के फसल की चिंता
डुमरियागंज और इटवा इलाकों में बारिश और ओले पड़े
बस्ती/सिद्धार्थनगर। दिनभर तपिश के बाद शनिवार की रात करीब सात बजे से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज चमक के साथ बड़े-बड़े ओले पड़े। तेज हवा के साथ बारिश होने से किसानों के होश उड़ गए। उन्हें अपने गेहूं के फसल की चिंता सताने लगी। वहीं, सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज और इटवा के आसपास के इलाकों में बारिश और ओले पड़े। बिस्कोहर में आंधी के दौरान मरीज को दिखाकर लौट रही टैपों अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
विज्ञापन

मौसम में अचानक परिवर्तन होने तापमान भी गिर गया। खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है तो कई जगह कटाई मड़ाई भी शुरू हो चुकी है। वाल्टरगंज क्षेत्र के कृपाशंकर श्रीवास्तव, रामप्रताप चौधरी, कन्हैया, राम सजीवन चौधरी, जगदीश लाल श्रीवास्तव, श्याम जी गोड़ आदि का कहना है कि गेहूं की फसल पकने लगी है। ओले और बारिश के बाद तेज हवाओं से फसल खेत में गिर जाएगी तो सब किया कराया व्यर्थ हो जाएगा। तेज हवा चलने से आम की फसल भी प्रभावित हुई है। रुधौली, भानपुर, हर्रैया, विक्रमजोत, वाल्टरगंज समेत जनपद में हर ओर इसका प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें