सेहत के लिए पोषणयुक्त भोजन और पूरी नींद भी जरूरी
बस्ती। महिलाओं और बच्चियों को सेहत के लिए पोषण युक्त भोजन के साथ अच्छी नींद भी पूरी करना जरूरी है। जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें। महिलाओं को बीमारी से दूर रहने के लिए भोजन के साथ ही शरीर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के अधीक्षक डॉक्टर सरदार मेहंदी ने कहीं।
अमर उजाला फाउडेंशन की ओर से सोमवार को उदय पब्लिक स्कूल डुहवा गौर में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मेहंदी ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ऐसे में पोषणयुक्त भोजन के साथ साफ-सफाई भी जरूरी है। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की छात्रा आकांक्षा और आंचल के सरस्वती वंदना, एकता सिंह व रुचि के स्वागत गीत तथा वर्षा चौरसिया के गीत से शुरू हुआ। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र मिश्र ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए सेहत सबसे बड़ी चीज है। एक स्वस्थ महिला ही घर परिवार और समाज में अपराजिता बनकर दूसरों की मदद कर सकती है। शिक्षक बाबूराम वर्मा ने स्कूल और कॉलेज आते-जाते समय अराजकतत्वों की छींटाकशी आदि से बचने और पुलिस की मदद लेने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उप प्रधानाचार्य एसएन पांडेय ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम निश्चित ही महिलाओं और बच्चियों को एक सार्थक दिशा देगा। जिससे वे अपराजिता बनकर घर, परिवार और समाज में अपनी पहचान बना सकेंगी। इस दौरान 112 छात्राओं ने शपथपत्र भरकर अपराजिता मुहिम को समर्थन किया। इस दौरान प्रबंधक जयशंकर सिंह के साथ केसरी कुमार, वंदना मिश्रा, आस्था सिंह, साक्षी सिंह, मीरा, सच्चिदानंद, आशीष सैनी, दीपा श्रीवास्तव, रंजू सिंह, अखिलेश कुमार, शची श्रीवास्तव, राजमणि पाण्डेय, नसरीन, गिरीश कुमार, शैलेश यादव मौजूद रहे।
उदय पब्लिक स्कूल मे कार्यक्रम को संबोधित करते डा.सरदार मेंहदी- फोटो : BASTI