बस्ती। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज चौराहे पर रविवार की रात दूध देकर लौटते समय घायल ग्वाला की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय कोमल प्रसाद यादव निवासी गोविंदापुर थाना कलवारी दूध बेचने का व्यवसाय करते थे। रविवार की रात चमनगंज चौराहे पर दूध देकर सड़क पार कर रहे थे। उसी समय अज्ञात बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उनको कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। वहां भी हालत में सुधार न देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मृतक कोमल प्रसाद के तीन बेटे दिलीप, संदीप व कुलदीप तथा एक बेटी नीतू है।
-