बस्ती। महुली मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के महसों के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सिद्धार्थनगर जिले के थुम्हवा बुजुर्ग निवासी अमित सिंह पुत्र रामेंद्र बहादुर सिंह रविवार रात अपनी ननिहाल मथौली थाना लालगंज जा रहे थे। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव के पास रात लगभग 11:30 बजे किसी वाहन ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी महेश सिंह ने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी।