फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेगबहादुर की कुर्बानी को याद किया

Thu, 17 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मानवता कल्याण के लिए कुर्बानी देने वाले सिख समाज के गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस गांधीनगर और कंपनीबाग स्थित दोनों गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। कीर्तन दरबार में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। गुरु का लंगर आयोजित हुआ।
विज्ञापन


सुबह से ही दोनों गुरुद्वारों में सिख समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कीर्तन दरबार में काफी संख्या में महिला और पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गुरु के चरणों में माथा टेकने वालों की भीड़ लगी रही।

गुरु जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। कंपनीबाग के कीर्तन दरबार में ज्ञानी सुखचैन सिंह हजूरी जत्था बस्ती ने तेग बहादुर के चलत भयो जगत में शोक है है सब जगत भयो जय जय सुर लोभ शबद भजन सुनाकर सारी संगत का मन जीत लिया। संचालन सरदार जगवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन


इसी तरह गांधीनगर स्थित गुरुद्वारे में ज्ञानी प्रदीप सिंह ने सबके सुखमय जीवन की कामना की। प्रधान हरिवंश सिंह ने गुरुतेग बहादुर को सर्वधर्म को वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीने का मंत्र दिया।

इस मौके पर सरदार हरि सिंह बब्बू, कुलदीप सिंह, हरिभजन सिंह, महिंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, प्रीतम सिंह, जीत सिंह, जसवंत सिंह, योगेंद्र सिंह, हरशरण कौर, सुरिंदर कौर, मोहन कालरा, राजेंद्र सिंह काका, गुरुमुख सिंह, परमजीत सिंह गिन्नी, इंद्रपाल सिंह, तरनजीत सिंह, जय प्रकाश, ओमप्रकाश, कमलसेन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें