फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गायत्री शक्तिपीठ में मनेगा गुरु पूर्णिमा पर्व

Sat, 01 Jul 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज चौराहा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। दो जुलाई को सुबह 7 बजे से गायत्री मंत्र का 24 घंटे का अखंड जप प्रारंभ होगा। दिन में महिलाएं एवं रात में पुरुष कार्यकर्ता जप करेंगे। 3 जुलाई को सुबह 8 बजे से यज्ञ एवं विविध संस्कार आयोजित होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से संगीत, उद्बोधन, पर्व पूजन, दीपयज्ञ, संकल्प के साथ कार्यक्रम होगा। शाम छह बजे से भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें