बस्ती। जनपद के 37 लेखपालों का शुक्रवार को गैर तहसीलों में स्थानांतरण कर दिया गया। देर रात डीएम ने तबादला सूची जारी की। इसमें एक ही तहसील में लंबे समय से कार्यरत लेखपालों के नाम शामिल हैं।
डीएम प्रियंका निरंजन के स्तर से जारी तबादला सूची में सदर तहसील से 20 लेखपाल शामिल हैं। विनय कुमार तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामसागर, अजय कुमार, दुर्गेश पांडेय को हर्रैया, रविंद्र प्रसाद, विजय पाल, राम सहाय, अनिल कुमार मिश्रा, दयानंद लाल, हीरा लाल यादव, प्रेम बिहारी श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता, राम सिंगार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार, रामजी, अशोक कुमार तिवारी, सुरेश कुमार को भानपुर तहसील में भेजा गया है।
जबकि हर्रैया तहसील के 11 लेखपालों का स्थानांतरण दूसरे तहसील में हुआ है। इसमें सतीश चंद्र व प्रदीप कुमार पटेल को भानपुर, ध्रुव राज यादव, शिवपूजन, रामकेवल, अख्तर आलम, नंदलाल को रुधौली, कपिलदेव शुक्ला, अवनीश कुमार पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव व संजय निषाद को सदर तहसील में भेजा गया है। वहीं भानपुर तहसील में कार्यरत 6 लेखपालों का अन्यत्र तहसील में स्थानांतरण हुआ है। इसमें कुंवर लाल, सुधीर चंद्र, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, बैजनाथ वर्मा, ज्ञान चंद्र मिश्रा, विवेक कुमार सिंह को भी बस्ती सदर तहसील में भेजा गया है।