बस्ती। अमृत भारत योजना के तहत रेल मंत्रालय की ओर से आधुनिक तरीके से सुसज्जित ढंग से मॉडल के तौर पर विकसित किया जा रहे बस्ती रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का बुधवार को लखनऊ डिवीजन के डीसीएम अजय कुमार सुमन व सीसीएमपीएम विजय कुमार रेल कर्मचारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया और समय से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अधिकारियों ने बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पीछे मुख्य प्रवेश द्वार, भवन, पिलर व स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का एक-एक कर बारीकी से निरीक्षण किया और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिए। डीसीएम अजय कुमार सुमन ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए मॉडल के तौर पर बस्ती रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है।