जीआरपी पुलिस ने यात्रियो के सहायता के लिए व्हाटसएप नंम्बर जारी किया।
जीआरपी ने रेल यात्रियों की मदद के लिए कई पहल की है। जिसमें बुधवार को व्हाट्सएप नंबर भी जारी कर दिया गया। इसके क्रम में थाने में फ्लैक्स बोर्ड लांच किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी ने आयोजित कार्यक्रम में इस पहल के बारे में विस्तार से बताया। एसओ ने बताया कि डीजी रेलवे, एसपी रेलवेे और सीओ गोरखपुर रेल के निर्देशन में व्हाट्सएप नंबर 9454404444 जारी किया गया है। जिस पर यात्रियों के साथ होने वाले विभिन्न अपराध से संबंधित सूचना, फोटो, आडियो-विडियो भेजे जा सकते हैं। इस सूचना पर जीआरपी त्वरित कार्रवाई करेगी। इस दौरान एसआई राम कुमार राजभर, प्रवीण कुमार, रामधारी दिनकर, निशा निषाद, जितेंद्र पांडेय समेत तमाम जवान व यात्री मौजूद रहे।