बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रर्दशन।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ बुधवार को मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया। बाद में कर्मियों ने रौता चौराहा, सुभाष चौक, दीवानी कचहरी, शास्त्री चौक पैदल होते हुए डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। कामरेड अशर्फीलाल के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से 11 सूत्रीय मांगपत्र पर कोई लिखित तौर पर बातचीत अधिकारियों के साथ हो चुका है। मगर अधिकारियों के मनमाने रैवये के कारण पावर कारपोरेशन के आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। 16 माह से संविदा कर्मियों का विभाग ने वेतन का भुगतान नहीं किया गया। संविदा श्रमिकों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
मंडल अध्यक्ष सालिकराम चौधरी ने कहा कि ईपीएफ का गबन करने वालों के विरुद्घ अभी तक एफआईाआर दर्ज नहीं हुआ। इससे प्रतीत होता है कि इसमें अधिकारियों की मिलीभगत है। प्रांतीय कमेटी ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय व शनिवार को डीएम कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर नकुल चौधरी, चन्द्रसेन, शिव शंकर वर्मा, सत्य प्रकाश पांडेय, रमेश कुमार, राम मिलन, विजय कुमार, अमरनाथ, शैलेश, राधेश्याम, अजीत शुक्ला, विजय राज, शेर बहादुर, विनोद कुमार, राम फेर, प्रेम प्रकाश, केशव प्रसाद, अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।