फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वेंडरों को पीटने और थाने पर बैठाने के आरोप में जीआरपी के दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कर रहे कुछ वेंडरों ने जीआरपी थाना बस्ती में तैनात एक दरोगा पर मारने-पीटने व जबरन थाने में बैठाने का आरोप लगाया है। इस मामले में जीआरपी रेलवे पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर करते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइंस बस्ती भेजने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्टॉल लगाकर दुकान चला रहे देवरिया जिले के थाना बरियारपुर के ग्राम सिस के निवासी रामप्रवेश ने जीआरपी प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 मई की रात में हम लोग अपने दुकान पर बैठे थे, तभी जीआरपी थाने में तैनात उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव दुकान पर आए और वहां काम करने वाले कुछ लोगों को जबरन पड़कर थाने पर ले गए।
इसका जब हम लोगों ने विरोध किया तो एसआई ने वेंडर भगवत प्रसाद, महेश तिवारी, पप्पू चौधरी, रजनीश, सुरेंद्र, वासुदेव गुप्ता, योगेश और श्याम दुबे को गाली गलौज देते हुए सभी को थाने पर ले जाकर अपमानित करते हुए बैठा दिए और कहा कि सभी लोग अवैध रूप से दुकान चला रहे हैं। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जबकि वेंडरों ने अपने कागजात को दिखाया और कहा कि हम लोग वैध रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

नाराज वेंडरों ने एसआई संदीप कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। जिसकी जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्रा ने उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव को लाइन हाजिर करते हुए तत्काल प्रभाव से बस्ती पुलिस लाइंस भेजने का निर्देश दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें