फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीआरपी ने तीन शातिर मोबाइल चोरों को दबोचा

Fri, 10 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रेलवे स्टेशनों और ट्रेन में मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गो को जीआरपी ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों पर केस पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।



पिछले कुछ दिनों से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना जीआरपी को मिली रही थी। जीआरपी चोर गिरोह को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही थी। बृहस्पतिवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से तीन शातिर चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन




जीआरपी प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनमें आकाश चौरसिया निवासी स्टेशन पुरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद, सूरज कुमार गौड़ ग्राम पाली मकराट थाना सहजनवां जिला गोरखपुर व रोहित गुप्ता ग्राम भाटपार थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों के पास से अलग-अलग कंपनियों करीब 60 हजार रुपये के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों पर पहले से ही लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती सहित कई अन्य थाने में आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें