फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग लगने से किराने का सामान राख

Mon, 23 Sep 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। सफीपुर उर्फ नौआगांव में शनिवार की रात में किराने की एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


नौआगांव निवासी रामकरन की बरगदवा-चैसार मार्ग पर टीन शेड में किराने की दुकान है। रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में करीब 12 बजे डायल 112 की टीम गश्त से लौट रही थी। दुकान में आग लगा देख टीम ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर दुकानदार व आसपास के लोग पहुंचे। सिपाहियों की मदद से ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया था। दुकान में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें