बस्ती । नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने पालिका परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के डोर-टू-डोर सर्वे अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना लोगों के लिए वरदान है। इससे जहां बिजली संकट दूर होगा, वहीं लोगों की आर्थिक बचत भी होगी। इसके अलावा नागरिक सोलर पैनल के माध्यम से 24 घंटे बिजली प्राप्त कर सकते हैंं। सोलर पैनल लगवाने वाले परिवारों को 300 यूनिट बिजली निशुल्क दिया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जगदीप श्रीवास्तव, कृष्णा चौधरी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद