बस्ती। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत विभागीय टीम ने शनिवार को माझा क्षेत्र के छितौना में छापेमारी की गई। यहां अवैध शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ। मुखबिर की सूचना पर टीम ने छावनी थाना क्षेत्र के छितौना मांझा में दबिश दी। इस दौरान भगदड़ मच गई। अवैध शराब बनाने वाले कारोबारी उपक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए। माझा के सूनसान क्षेत्र में दबिश के दौरान 95 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। इसके अलावा मौके पर मिले 750 किलोग्राम लहन और चार भट्ठियों को नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 अभियोग पंजीकृत हुआ। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार चलाया जाएगा। अभी और भी गांव चिह्नित किए गए हैं। अवैध शराब बनाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद