फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां को दी थी गाली...पोते ने अपने से दोगुने उम्र के दोस्त संग कर दी दादा की हत्या,सेना से थे रिटायर

Thu, 07 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चार अगस्त को दोपहर जब सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी खाना खाकर आराम कर रहे थे तो उनके पाैत्र ने रुपये के लिए जिद पकड़ ली। बाबा-पोते में बहस होने लगी थी। पुलिस के अनुसार, गुस्से में बाबा ने पोते को मां की गाली दे दी।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रेहरवा में किराए के कमरे में रहने वाले 77 वर्षीय सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी रमापति पांडेय को उन्हीं के 12 वर्ष के पोते ने अपनी दोगुनी उम्र के दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन

मोबाइल के लिए रुपये मांगने पर बाबा ने मां की गाली दी , जिससे आहत किशोर ने वारदात को अंजाम दिया।

चार अगस्त को दिनदहाड़े रॉड से पीटकर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की हत्या का बुधवार को पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चार अगस्त को दोपहर जब सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी खाना खाकर आराम कर रहे थे तो उनके पाैत्र ने रुपये के लिए जिद पकड़ ली।

बाबा-पोते में बहस होने लगी थी। पुलिस के अनुसार, गुस्से में बाबा ने पोते को मां की गाली दे दी। इससे तिलमिलाए पोते ने बगल में रखे लोहे के पाइप से उनके सिर पर वार कर दिया। वह पोते को पकड़ने के लिए लपके मगर पीछे से पाैत्र के दोस्त ने ईंट से वार कर दिया। वह तख्त पर गिरे और मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती पुलिस ने स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने मृतक के नाबालिग पोते को अभिरक्षा में लेते हुए संजय कॉलोनी निवासी उसके दोस्त अजहरुद्दीन उर्फ समीर को चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लोहे का पाइप, ईंट का अद्धा, रक्तरंजित धोती और चादर, चार जून का अखबार, बनियान और अजहरुद्दीन की खून से सनी टीशर्ट बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें