कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया तिवारी गांव एक ह्रदय विदारक घटना से पूरा गांव गमगीन है। नाती की शादी में बारात बिदा करने गई पूर्व प्रधान की पत्नी गिरकर चोटिल हो गईं। आनन फानन के परिजन इलाज के लिए कैली अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया तिवारी गांव के पूर्व प्रधान रबीन्द्रनाथ ओझा के नाती (बेटी के पुत्र) की बस्ती मड़वा नगर में शनिवार को शादी थी। शादी में बच्चों की जिद पर पूर्व प्रधान की पत्नी निर्मला देवी (70) भी आई थीं। शनिवार की शाम 7 बजे बारात बस्ती मड़वा नगर से हरैया थाना क्षेत्र के सकरदहा गांव जाने के लिए निकल रही थी। बारात बिदा करते समय निर्मला देवी को अचानक चक्कर आ गया जिससे वे गिरकर चोटिल हो गईं। परिजन इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज कैली ले गए। इलाज के दौरान रात 10:40 बजे निर्मला देवी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर पैतृक गांव मरवटिया तिवारी लेकर चले आए। सोमवार को अंतिम संस्कार होगा।