फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट से नानी व नाती की मौत, इलाज कराकर लौट रहे थे घर

Thu, 15 Dec 2022 02:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

नगर थाना क्षेत्र के कचूरे निवासी रामलौट चौधरी की बड़ी बेटी का बेटा विशाल पुत्र अर्जुन कचूरे में ही रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को नाना रामलौट व नानी बुधना देवी को इलाज के लिए विशाल बाइक से एक साथ अयोध्या ले जाने के लिए घर से निकले थे। वह रामजानकी मार्ग पर विशेषरगंज के रास्ते आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजानकी मार्ग पर जिले के छावनी थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास बुधवार की शाम करीब चार बजे कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक व पीछे बैठे उसके नाना और नानी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां गंभीर रूप से घायल बुधना देवी (63) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विशाल (22) व रामलौट चौधरी (68) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विशाल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के कचूरे निवासी रामलौट चौधरी की बड़ी बेटी का बेटा विशाल पुत्र अर्जुन कचूरे में ही रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को नाना रामलौट व नानी बुधना देवी को इलाज के लिए विशाल बाइक से एक साथ अयोध्या ले जाने के लिए घर से निकले थे। वह रामजानकी मार्ग पर विशेषरगंज के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। बाइक लेकर छावनी थाना क्षेत्र के देवकली गांव के निकट पहुंचे ही थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक को चपेट में ले ली।

बाइक अनियंत्रित होकर गिरी और हादसे में विशाल और उसके नाना-नानी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने एंबुलेंस का प्रबंध कर तीनों घायलों को सीएचसी हर्रैया भेजवाया। वहां बुधना दम तोड़ चुकी थीं, जबकि विशाल व उसके नाना रामलौट चौधरी की हालत बेहद गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में विशाल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है। बताया रामलौट का इलाज चल रहा है। उनकी हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें