फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सातवीं मुहर्रम पर निकला भव्य मातमी जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा क्षेत्र

विज्ञापन
सातवीं मुहर्रम का निकाला जुलूस।
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार में मुहर्रम की सातवीं तारीख पर रविवार को शिया मुस्लिम समुदाय की ओर से पारंपरिक मातमी जुलूस बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। या हुसैन...या हुसैन...की गूंज से पूरा नगर बाजार क्षेत्र देर शाम तक मातमी रंग में डूबा रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुआ यह जुलूस नगर बाजार के मुख्य मार्गों, गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। जुलूस में सबसे आगे ढोल-ताशा की गूंज रही, जबकि पीछे बड़ी संख्या में लोग मातम करते हुए चल रहे थे। लोग हाथों में अलम लिए ‘हुसैन तेरी शहादत को सलाम’ और ‘कर्बला-कर्बला’ जैसे नारे बुलंद कर रहे थे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी जुलूस में भारी भागीदारी देखने को मिली। मजलिस के दौरान स्थानीय उलेमाओं और धर्मगुरुओं ने करबला की जंग और इमाम हुसैन की शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें