नगर बाजार (बस्ती)। सदर ब्लॉक की सीमावर्ती ग्राम पंचायत मरहा के पंचायत सचिवालय को संचार सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने बताया कि पंचायत सचिवालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग व इन्फोटेनमेंट के लिए एलसीडी, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, सार्वजनिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क से जुड़ा लैंडलाइन नंबर तथा वायरलेस कम्युनिकेशन टूल किट वॉकी टॉकी की सुविधा मुहैया कराई गई है। इन सुविधाओं के जरिए गांव के लोगों तथा पंचायत कार्मिकों के मध्य सूचनाओं का सशक्त संप्रेषण हो सकेगा और ग्रामवासी अधिकाधिक लाभ ले सकेंगे। संवाद