फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बस्ती में एक घंटे रहेंगे राज्यपाल

Thu, 25 Feb 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक गुरुवार को जिले में एक घंटे रहेंगे। वे रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल सहित फ्लीट की व्यवस्था के लिए तीन मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


 डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम के प्रशासनिक इंतजाम की व्यवस्था एडीएम राकेश कुमार सिहं देखेंगे। प्रशासन की ओर जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल का हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर सीधा राजभवन से चलकर दस बजकर 55 मिनट पर उतरेगा। वहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर 11 बजे पहुंचेंगे। राज्यपाल कार्यक्रम में 11 से 12 बजे तक मौजूद रहेंगे।

हेलीपैड पर एसडीएम भानपुर एससी शर्मा, कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम हर्रैया आरबी सिंह और फ्लीट व्यवस्था के लिए एसडीएम रूधौली चंद्रशेखर मिश्र की ड्यूटी लगाई गई है। यहां से निकलकर वे सीधे पुलिस स्थित हेलीपैड पर जाएंगे। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस से रिहर्सल के लिए निकला फ्लीट
बस्ती। राज्यपाल रामनाईक के कार्यक्रम से पूर्व बुधवार को अपराह्न तीन बजे पुलिस लाइंस में एसपी कृपाशंकर सिंह, बस्ती के एएसपी रोहित मिश्र, संतकबीरनगर के एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस कर्मियों को उनके ड्यूटी स्थल की जानकारी दी।

इसके बाद एसपी की अगुवाई में पुलिस फ्लीट निकली। इसमें वह कार भी शामिल हुई जिससे राज्यपाल पुलिस लाइंस के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। एसपी, एएसपी, सीओ, एलआईयू इंस्पेक्टर, थाना प्रभारियों की गाड़ी के साथ ही फायर टेंडर, टीयर स्क्वॉयड आदि फ्लीट में शामिल हुईं।

एसपी ने कई जगह रुक कर खुद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की जांच की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग कार्यक्रम स्थल पर प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद सिंह चौहान से चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें