फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों व नौजवानों के साथ भेदभाव कर रही सरकार

Fri, 23 Feb 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर के सुजिया चौराहे पर पीडीए सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, बेरोजगारों के साथ केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। यह बातें बृहस्पतिवार को गौर के सुजिया चौराहे पर आयोजित समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने कही।

चौधरी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं।देश में महंगाई चरम पर है।नौजवानों को रोजगार नसीब नहीं हो पा रहा है। अभी हाल ही में हुए पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और पर्चा आउट किया गया है। वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो गया।कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है संविधान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को विधायक कविंद्र उर्फ अतुल चौधरी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह,निजामुद्दीन,शंकर यादव, निर्मल सिंह,राहुल सिंह,हृदय राम यादव,गुलाब सोनकर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिला महासचिव अब्दुल मलिक पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो गए।संचालन विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव ने किया।इस मौके पर सपा जिला महासचिव मोहम्मद स्वाले, प्रभाकर चौधरी, सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, सुरेश सिंह, बाबूलाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें