- स्वास्थ्य विभाग को छह नए एआरओ, वन विभाग को मिले दो मान चित्रकार
- कलक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने बांटे नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले जिले में आठ युवाओं को नौकरी मिली। स्वास्थ्य विभाग में छह नए सहायक शोध अधिकारी- सांख्यिकी (एआरओ) और वन विभाग में दो मान चित्रकार की नियुक्ति हुई है। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित छह एआरओ की नियुक्ति यहां स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के अधीन की गई है। यहां 17 एआरओ के पद स्वीकृत है। इसमें तीन एआरओ पहले से तैनात हैं। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि सल्टौआ, रुधौली और मरवटिया सीएचसी में एआरओ पहले से हैं, शेष जगहों पर यह पद रिक्त चल रहा है। छह नए एआरओ मिलने से व्यवस्था में सुधार होगी। अब जिले में एआरओ की संख्या नौ हो गई है।
वन विभाग में दो नए मानचित्रकार भी नियुक्त किए गए हैं। सभागार में मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। उनके उद्बोधन के बाद यहां चयनित युवाओं में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एमएलसी सुभाष यदुवंश, हर्रैया विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक रुधौली राजेंद्र प्रसाद चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्हें साधुवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम रवीश गुप्ता और संचालन सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने किया। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, डीएफओ जेपी सिंह, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, एडी हेल्थ डॉ. विनीता राय वर्मा, डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
..
यह लोग हुए नियुक्त
स्वास्थ्य विभाग में एआरओ के पद पर विवेक कुमार, सतीश कुमार, विकास कुमार वर्मा, अभिनेश्वर मिश्र, सत्यव्रत यादव, चंद्र प्रकाश मिश्र और वन विभाग में मान चित्रकार पद पर दीपक सोनी और अनिल कुमार मौर्य को नियुक्त किया गया है।
..
पहले प्रयास में मिली कामयाबी
हर्रैया क्षेत्र के डुहवा पांडेय निवासी किसान रामदत्त वर्मा के पुत्र विकास कुमार वर्मा बताते हैं कि उन्हें पढ़ाई की प्रेरणा चाचा नंदलाल वर्मा से मिली, जिसमें चंद्रपाल वर्मा, शिवपूजन वर्मा और बाबा राम भरत चौधरी की प्रेरणा सबसे अहम रही। विकास आगे चलकर असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी हासिल करना चाहते हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई करते हुए तैयारी की।
...