गौर। वाराणसी मंडल के कीड़िहरापुर-बेलथरा रोड स्टेशन के बीच नाॅन इंटरलाॅकिंग का काम चल रहा है। इस वजह से बृहस्पतिवार को गोरखपुर से चलकर गोंडा तक जाने पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच टिनिच रेलवे स्टेशन पर चार दिनों से चल रहे एनसीएमएल गतिशक्ति सीडिंग कनेक्टिविटी और प्री-नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनों प्रभावित रहीं। ज्यादातर ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। अब वाराणसी मंडल के कीड़िहारपुर-बेल्थरा रोड स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोरखपु- गोंडा पैसेंजर ट्रेन 27 जून को निरस्त रहेगी। गोंडा से चलकर गोरखपुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 29 जून तक निरस्त रहेगी।
28 जून तक गोंडा-सीतापुर अप डाउन ट्रेन निरस्त रहेगी। पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि कई रेलवे स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। संवाद