फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की उठाई मांग
विज्ञापन

गौर (बस्ती )। पिछले दो वर्ष से गोरखपुर अयोध्या-पैसेंजर ट्रेन कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त चल रही है। इस समय अधिकांश रूटों पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से रेल मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया है। लेकिन गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन चालू नहीं किया गया। लिहाजा स्थानीय लोगों ने होली के मद्देनजर पैसेंजर ट्रेन को चालू कराए जाने की मांग उठाई है।
मार्च 2020 से गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, कटरा के रास्ते अयोध्या को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है। इसके चलते छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से कई रूटों पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है, मगर गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर अभी भी निरस्त चल रही है।
विज्ञापन

परासडीह गांव के हृदय नारायण मिश्र व गौर बाजार के नवाब किशन कसौधन ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन चालू कराएं जाने को लेकर रेल प्रशासन को पत्र भी दिया गया, लेकिन अभी तक ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ। इससे ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिक किराया खर्च कर प्राइवेट वाहनों से आना-जाना पड़ रहा है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि इस समय होली का पर्व आ रहा है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रेल प्रशासन की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का निर्णय भी लिया गया है। लेकिन, पैसेंजर ट्रेन का कोई जिक्र नहीं किया गया। जबकि गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर तीर्थ धाम अयोध्या स्थल से जोड़ता है। जहां से बड़ी संख्या में यात्रियों को आना जाना रहता है। ऐसे में त्योहार को देखते हुए पैसेंजर ट्रेन के चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को सहूलियत देने के लिए होली को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। रही बात पैसेंजर ट्रेन की तो इसके लिए मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। जैसे ही आदेश मिलता है ट्रेन को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें