फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 12 फरवरी, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर दो मार्च तक निरस्त

Tue, 25 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर/ बस्ती। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी होती जा रही है। जिसके चलते ट्रेनों को काफी विलंब होना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे को देखते हुए गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन को एक दिसंबर से 12 फरवरी तक एवं पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस को तीन दिसंबर से दो मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को लंबे समय तक के लिए निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए सुरक्षित एवं सहज परिचालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेल कर्मचारियों की ओर से पटरियों के निगरानी के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। कोहरे में ट्रेनों की गति कम होने से लाइन क्षमता कम हो जाती है। जिससे ट्रेनों की संख्या में कमी की गई है। यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन मौसम में जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
इनमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस अप एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 12 फरवरी तक,डाउन एक्सप्रेस 13 फरवरी तक, लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 12 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसी तरह पूर्णिया कोर्ट- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर से 2 मार्च तक व अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस को 4, 11, 18, 25 दिसंबर व 1, 8, 15, 22, 29 जनवरी,2026 को एवं 5 और 12 फरवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15058 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर को व 7, 14, 21, 28 जनवरी को एवं 4, 11 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 दिसंबर व 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30 जनवरी व 2, 6, 9, 13, 16, 20, 22, 27 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी एवं 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22,25 फरवरी को निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30 दिसंबर व 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 जनवरी एवं 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24 व 27 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 6, 13, 20 एवं 27 दिसंबर व 3,10, 17, 24 एवं 31 जनवरी के साथ 7, 14, 21 एवं 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15033/15034 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 1, 2, 3, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 23, 24, 29, 30, 31 दिसंबर व 5, 6, 7, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 26, 27, 28 जनवरी एवं 2, 3, 4, 9, 10 एवं 11 फरवरी को निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 7, 14, 21 और 28 दिसंबर व 4 11, 18 एवं 25 जनवरी व 1, 8, 15 एवं 22 फरवरी को निरस्त रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30 दिसंबर के साथ 6 13, 20 एवं 27 जनवरी व 3, 10, 17 व 24 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर व 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी एवं 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23 और 26 फरवरी को रेलवे प्रशासन की ओर से निरस्त किया गया है। ये सभी एक्सप्रेस ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-बस्ती के रास्ते आने-जाने वाली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें