फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छप्पर में आग लगने से 20 हजार नकदी समेत 80 हजार का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। हादसे में अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। छप्पर में रखे 20 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। अग्निकांड में करीब 80 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गिरधारी पुत्र राम अंचल के छप्पर में देर रात अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची हर्रैया (संसारीपुर) फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक छप्पर में रखा सामान और नकदी जल चुकी थी। अग्निकांड से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें