फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संविलियन विद्यालय से सामान चोरी

Thu, 23 Apr 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर विकास खंड के संविलियन विद्यालय नगहरा में चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार की रात विद्यालय के कमरे का खिड़की तोड़कर चोरों ने बच्चों के लिए रखी सरकारी किताबें, बर्तन व कुछ अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक शीला मौर्य ने अज्ञात के खिलाफ नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में प्रधानाध्यापक ने बताया कि बुधवार को सुबह जब शिक्षामित्र शशि बाला श्रीवास्तव विद्यालय पहुंचीं और ताला खोला तो कक्षा आठ के एक कमरे की खिड़की का लोहे का ग्रिल टूटा हुआ मिला।
यह पीछे चहारदीवारी की तरफ खुलता है, कमरे में गई तो देखा विद्यालय का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कमरे में बच्चों के लिए रखी सरकारी किताबें, बर्तन व कुछ अन्य सामान भी गायब मिला। ब्लैक बोर्ड पर पेय पदार्थ फेंका गया था, जिस कमरे में चोरी हुई है, उसमें कोल्ड ड्रिंक की तीन-चार छोटी-छोटी बोतलें पड़ी थी और बोतल को देखने से लग रहा था कि इसमें शराब मिलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें