रुधौली। बीआरसी में बीईओ अशोक कुमार की नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के पालन पोषण और देखभाल के लिए पेरेंट्स काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। माता-पिता का अच्छा व्यवहार दिव्यांग बच्चों के लिए सर्वोत्तम बताया गया। बच्चों के शैक्षिक पुनर्वास और उपलब्ध सुविधा के बारे में अभिभावकों को जागरूक किया गया। डाॅ. भावना ने दिव्यंगता और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। एचईओ अरुण प्रकाश, कुष्ठ रोग के राम अजय चौधरी, उमेश चंद, रमेश चंद्र, चंद्रशेखर, यशवंत यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ स्कूल और घर में किसी प्रकार का भेदभाव न करने की सलाह दी। संवाद