फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमौली की सड़कें गड्ढों में तब्दील

Sat, 02 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत अमौली की सभी सड़कें टूट कर जर्जर हो गई हैं। गांव की मुख्य सड़क, गांव के पूरब की मुख्य सड़क व गांव के पश्चिम की सड़क टूटकर गड्ढो में तब्दील है। सड़क के गड्ढों में बरसाती पानी भर जाने से स्कूली बच्चे तथा अन्य राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। गांव के निवासी अमर दिवाकर, इबरार अहमद, सददाम की मां का हाथ सड़क के गड्ढे में गिरने से टूट चुका हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर दिवाकर ने कहा कि वर्ष 2011 में मंडी समिति द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया था। जिसकी मरम्मत नहीं हुई और गड्ढों में तब्दील होती चली गई। गांव के राजेश कुमार, मो. इकबाल, अमर दिवाकर, कमरूददीन, राजेन्द्र यादव, नितराम यादव, दिनेश, मेराज अहमद आदि लोगों ने सड़क ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें